सोलन शहर के सपरून में उस समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब चलती कार में अचानक आग लग गई। कार से धुआं उठता देख दोनों सवार लोग तुरंत बाहर निकल गए। वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत दमकल केंद्र को दी। अग्निशामक की मदद से आग पर काबू पाया गया। कार मालिक शुक्रवार सुबह ही मनीमाजरा मोटर मार्केट में कार की सर्विस करवाकर घर वापस नेरवा लाैट रहा था। कार सवार दोनों लोग सुरक्षित हैं। वहीं कार को काफी नुकसान पहुंचा है।