सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में 78वें जिला स्तरीय हिमाचल दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश के उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पुलिस, होमगार्ड के जवानों एनसीसी कैडेट ने परेड कर सलामी दी। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों, शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों और स्कूली बच ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।