फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरगे के बयान के विरोध में सोलन में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ की नारेबाजी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कथित अमर्यादित बयान के विरोध में भाजपा सोलन शहरी मंडल ने प्रदर्शन किया। आईटीआई गेट के सामने हुए इस प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बयान की कड़ी निंदा की। प्रदर्शन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने की। भाजपा सोलन शहरी मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा और आपसी सम्मान बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने वक्तव्यों में गरिमा, शालीनता और लोकतांत्रिक मूल्यों का परिचय दें। मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि राजनीतिक विरोध विचारों, नीतियों और जनहित के मुद्दों पर आधारित होना चाहिए। व्यक्तिगत टिप्पणियों और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल लोकतांत्रिक संवाद की गरिमा को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक असहमति जताने के कई लोकतांत्रिक तरीके हैं, लेकिन नेताओं को अपने शब्दों और व्यवहार में संयम बनाए रखना चाहिए। मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा सोलन शहरी मंडल अमर्यादित भाषा के प्रयोग का विरोध करता है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में संवाद की गरिमा और शालीनता बनाए रखना प्रत्येक नेता की जिम्मेदारी है। प्रदर्शन में नगर निगम सोलन की महापौर सुषमा शर्मा, मीरा आनंद, तरसेम भारती, मंडल महामंत्री धर्मेंद्र ठाकुर और संजय मलिक, मंडल उपाध्यक्ष अनिल, दिनेश शुक्ला, भूपेंद्र ठाकुर, रेनू कश्यप, लाविका और राजू कुंद्रा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा रचित, सनी, कृष्ण ठाकुर, बादल नाहर, प्रियंका अग्रवाल, कमल शर्मा, विशाखा, संजीव मोहन, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल शर्मा, प्रिया कंपोज, राजतिलक, राकेश राज, संजय, मुकेश शर्मा, सोनम नेगी, बीबी पठानिया, सुभाष शर्मा, मोहन लाल, सविता भल्ला, सरिता ठाकुर, नरेंद्र शर्मा, पंकज दत्ता, शिशु, स्वरूप ठाकुर, कृष्ण स्वरूप, पंकज वर्मा, राघव, प्रज्वल, रिंकू चौटाला, अमित कुमार, जगदीश शर्मा, यासवीर राठौर, कश्मीरी, पंकज, वीर, उमेश, बीरू, शौर्य और नवजोत चंदेल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें