वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साई में मनाया वार्षिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साई में वार्षिक समारोह मनाया। इस वार्षिक समारोह के मुख्यातिथि समाजसेवी ओम प्रकाश गुप्ता ने मेधावी व खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम सरस्वती माता की पूजा अर्चना से हुई। इस समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी। स्कूल के प्रधानाचार्य विवेक चौधरी ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। समारोह में मुख्यातिथि ने सालभर की खेलकूद प्रतियोगिताओं व कक्षाओं में अच्छे नंबर लेकर बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के माता-पिता को भी बताया गया।
पूर्व प्रधान निर्मला देवी, उप प्रधान प्रेमचंद दर्दी, बीडीसी उप अध्यक्ष प्रेमचंद ठाकुर, हुकुमचंद कश्यप, पूर्व उप प्रधान राम कश्यप, मंसाराम और बिजली विभाग से सतपाल, मेजर सूबेदार निकाराम, एक्स सर्विसमैन लीग के अध्यक्ष व शिव मंदिर कमेटी के मुख्य सलाहकार चेतन शर्मा समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।