नाहन में खेल मैदान का प्रयोग करने से रोकने पर शनिवार को युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा। युवाओं ने इस दौरान शहर में विरोध रैली निकाली और उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई। युवाओं ने कहा कि वह भारतीय सेना व अन्य भर्तियों की तैयारियों के लिए सुबह मैदान में पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें मैदान का प्रयोग नहीं करने दिया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।