चेंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा के गोंदपुर में ईपीएफ पर कार्यशाला आयोजित गई। इस दौरान ईपीएफ से जुड़े मामलों पर जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रोविडेंट फंड रीजनल कमिश्नर शिमला राकेश कुमार ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बद्दी में बड़े फर्जीवाड़े का मामला आया था। इस तरह के मामले रोकने को जगरूकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि केवाईसी, पूरी तरह क्लेम व ईसीआर की जानकारी लाभर्थियों के पास आ जाती हैं। ई-नॉमिनेशन, किसी मामले में मृत्यु होने पर पूरी तरह फायदा पात्र परिजनों को मिल सकें। कार्यशाला में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने एईपीएफ से संबंधित अपनी मांगों व समस्याओं को रखा। इससे पहले हिमाचल प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा साहिब के सतीश गोयल व आरपी तिवारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत व टोपी व शॉल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के राजकुमार, एनपीएस सहोता, केहर सिंह चौहान व अर्पित गोयल समेत उधोग विभाग के प्रतिनिधि मौजूद रहे।