शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में शुक्रवार को स्कूल के सभी विद्यार्थियों को गर्म स्वेटर वितरित किए गए। सांसद सुरेश कश्यप की पत्नी एवं शिक्षिका रजनी कश्यप ने प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान के माध्यम से यह स्वेटर बच्चों को वितरित किए। रजनी कश्यप ने बताया कि स्कूल में 500 से अधिक सभी बच्चों को यह स्वेटर वितरित किए जाएंगे।