फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: ग्राम पंचायत रामपुर भारापुर के प्रधान के खिलाफ विजिलेंस जांच

ग्राम पंचायत रामपुर भारापुर के प्रधान के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू हो गई है। मामले में पंचायत के उपप्रधान ने आरटीआई से जुटाए साक्ष के आधार पर प्रदेश उच्च न्यायालय से शिकायत की थी। नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी देते हुए उप प्रधान रजनीश चौधरी ने बताया कि शिकायत में आरोप लगाए गए हैं कि पंचायत प्रधान ने फर्जी बिल ओर फर्जी खनन एक्स फार्म तैयार करके लाखों के घोटाला को अंजाम दिया। इन फर्जी बिल ओर फर्जी खनन एक्स फार्म के आधार पर मोटर साइकल पर सैकड़ों क्विंटल रेत, बजरी, सीमेंट व अन्य खनन सामग्री की ढुलाई कर दी। उन्होंने बताया कि आरोप वित्तीय वर्ष 2024-25 के हैं, जिसमें लगभग 35 लाख का घोटाला होने का अनुमान है। आरटीआई से ली गई सूचना से घोटाला सामने आया। प्रधान ने ठेकेदार व अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा करके सरकारी खजाने को लूटा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें