फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में जिला परिषद सदस्य अरिकेश जंग ने दिया धरना

पांवटा साहिब (सिरमौर)। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में जिला परिषद सदस्य एवं युवा नेता अरिकेश जंग ने बुधवार को लघु सचिवालय के बाहर अपने समर्थकों के साथ एक दिवसीय धरना दिया। इसके बाद विरोध स्वरूप शहर में कैंडल मार्च भी निकाला गया। बाद में पत्रकारों से बातचीत में अरिकेश जंग ने कहा कि पेपर लीक के खिलाफ आवाज उठाने और लोकतंत्र की रक्षा की मांग कर रहे युवाओं पर लाठियां बरसाना बेहद निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया और अपने अधिकारों की मांग करने वालों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शन और कैंडल मार्च में मोहब्बत अली, जसप्रीत सिंह चानना, राकेश चौधरी, करन चौहान, इस्लाम, पारस, प्रिंस, दिनेश कुमार, मनोज कुमार, अमन, योगेश, जतिन सहित कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें