फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सिरमौर कांग्रेस ने पानी की छबील लगाकर मनाई पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की जयंती

जिला सिरमौर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के अवसर पर नाहन की महलात घाटी में एक पानी की छबील का आयोजन किया। जिला अध्यक्ष आनंद परमार की अगुवाई में आयोजित इस छबील में भीषण गर्मी के बीच बड़ी संख्या में राहगीरों ने अपनी प्यास बुझाई। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। जिला अध्यक्ष आनंद परमार ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने हमेशा जनसेवा को सर्वोपरि माना, इसलिए उनकी जयंती पर राहगीरों को ठंडा पानी पिलाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी गई है। इस अवसर पर कई वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें