डॉ. भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक बयानबाजी के विरोध में भारत एकता मिशन जिला सिरमौर के कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। मुख्य बस अड्डा नाहन परिसर में स्थापित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास भारत एकता मिशन के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और उन्होंने नारेबाजी करते हुए अमित शाह को आपत्तिजनक बयान बाजी करने पर देशवासियों से माफी मांगने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग करना केंद्रीय गृह मंत्री को शोभा नहीं देता है।