हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा गुरुवार को धूमधाम से निकाली गई। रथ यात्रा का आयोजन इस्कॉन फेस्टिवल कमेटी की ओर से किया गया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न हिंदू संगठनों ने सहयोग किया। इस दौरान हाथी, घोड़ा पालकी-जय कन्हैया लाल के उद्घोष से पांवटा शहर गूंज उठा। भगवान जगन्नाथ, अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा संग रथ पर सवार होकर नगर का भ्रमण करते हुए यात्रा पर निकले। इस दौरान पहुंचने वाले भक्तों व यात्रा की व्यवस्था करना को अलग-अलग गठित कमेटिया सक्रिय रहीं। सुशील कुमार, नरेश कुमार, मधुकर डोगरी, रामकिशन, मधुकर व जयगोपाल से बताया कि ऐसी मान्यता है कि जो लोग भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होते हैं और रथ को खिंचते हैं तो उन्हें कई यज्ञ के बराबर पुण्य प्राप्त होता है।