फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसवीएन स्कूल नाहन में सोशल मीडिया वरदान व अभिशाप विषय पर किया जागरूक

शिशु विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल नाहन में शनिवार को सोशल मीडिया वरदान और अभिशाप विषय पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों का सर्वे किया गया व भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से भी विद्यार्थियों को विचार रखने का मौका दिया। स्कूल के प्रधानाचार्य कुंदन ठाकुर ने कहा कि युवाओं में बढ़ रही मोबाइल की लत को देखते हुए स्कूल में सोशल मीडिया वरदान एवं अभिशाप विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य छात्रों में मोबाइल की लत को कम करना था। उन्होंने बताया कि सोशल मीड़िया के प्रभावों को जानने के लिए 6 प्रश्नों पर आधारित एक सर्वे किया गया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शिवम शर्मा ने प्रथम, सान्वी पुंडीर ने द्वितीय और जेस्मिन कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में स्कूल की उप प्रधानाचार्य के अलावा शिक्षक भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें