फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: डिग्री कॉलेज ददाहू के विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत डिग्री कॉलेज ददाहू के विद्यार्थियों ने गुरुवार को ददाहू बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली। कार्यकारी प्राचार्य प्रो. दिनेश कुमार ने कॉलेज प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। इसमें कॉलेज की एनएसएस, एनसीसी व रोवर्स एंड रेंजर्स इकाई सहित अन्य विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और वंदेमातरम व हर घर तिरंगा के नारे भी लगा कर आजादी के दिनों को ताजा किया। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक करके उनको इस अभियान से जोड़ना था। इस मौके पर प्रो. रमेश कुमार, एनसीसी के सीटीओ डॉ. मिल्ला राम चौहान व प्रो. सुरम्या गुसाईं सहित कॉलेज के अन्य विद्यार्थी और स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें