जिला सिरमौर के ऊपरी क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई है। जिला सिरमौर के चूड़धार व हरिपुरधार समेत आसपास के क्षेत्र में सीजन का यह तीसरा हिमपात है। बफबारी के बाद किसानों-बागवानों ने भी राहत की सांस ली है। देर रात से ही बर्फबारी का क्रम जारी रहा। दूसरी ओर क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। ऊपरी क्षेत्रों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है । जिला सिरमौर के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। सुबह से ही मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर चल रही है।