नाहन में विश्व म्यूजिक दिवस पर नाहन के एसएफडीए हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। शहर में पहली बार सिरमौर लोक जागृति सांस्कृतिक मंडल नाहन इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए रविवार को पक्का टैंक परिसर में गायन, वाद्य यंत्र और नृत्य के ऑडिशन आयोजित किये गए। तीन दर्जन के करीब युवाओं ने ऑडिशन में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संगठन के अध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि शहर में पहली बार विश्व म्यूजिक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाया जा रहा है। भविष्य में भी इस दिवस को मनाया जाएगा ताकि कला से जुड़े युवाओं को मंच मिल सके।