फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: विनय कुमार ने ददाहू में विद्युत उपमंडल कार्यालय भवन का किया लोकार्पण, 14 हजार उपभोक्ता होंगे लाभान्वित

जिले में बिजली की व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए बिजली मित्रों के 90 पदों को भरा जाएगा। जिसकी भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरु की जाएगी। इन पदों को भरे जाने से ग्राम सत्र तक बिजली आपूर्ति की समस्या काफी हद दूर हो जाएगी। यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं रेणुका के विधायक विनय कुमार ने वीरवार को विद्युत उपमंडल ददाहू में 30 लाख रुपये की लागत से बने सहायक अभियंता कार्यालय भवन का लोकार्पण करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड का ददाहू में ही अपना भवन बनने से क्षेत्र से जुड़े करीब 14,000 उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें अब बिजली संबंधित कार्यों के लिए दूर भी नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस भवन का विस्तार करके इसमें सहायक अभियंता के आवास आदि की व्यवस्था को भी सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनते हुए बिजली आपूर्ति को लेकर लोगों को पेश आ रही समास्याओं को भी शीघ्र दूर करने के भी निर्देश दिये। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता विरेंद्र शर्मा, अधिशासी अभियंता राजगढ़ राहुल राणा, एसएचओ रेणुका प्रियंका चौहान, सहायक अभियंता महेश शर्मा, संतोष कुमार, कोमल शर्मा, दलिप सिंह मनीत भारद्वाज, ब्लोक कांग्रेस अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, मित्र सिंह तोमर व श्यामा ठाकुर सहित बिजली बोर्ड के अन्य अधिकारी, कर्मचारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें