फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: शहीद कुलविंद्र सिंह स्कूल बंद होने पर ग्रामीणों में थम नहीं रहा रोष, बिजली बोर्ड के माध्यम से 50 सालों से चलाया जा रहा था यह स्कूल

शहीद कुलविंद्र सिंह उच्च विद्यालय गिरिनगर को बंद करने पर ग्रामीणों में पैदा हुआ रोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह स्कूल बिजली बोर्ड के माध्यम से चलाया जा रहा था। 50 साल से चल रहे इस स्कूल को एक अप्रैल से बंद करने के आदेश दिये गए हैं। तबसे ही इस स्कूल पर ताला जड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि बिजली बोर्ड ने घाटे का तर्क देकर इस स्कूल को बंद किया है। हालांकि इस फैसले से स्थानीय ग्रामीणों में रोष पैदा हो गया है। चंद रोज पहले ग्रामीण भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अगुवाई में नाहन आकर उपायुक्त से भी मिले थे। ग्रामीणों ने राज्यपाल को भेजे पत्र में शहीद कुलविंदर सिंह हाई स्कूल गिरीनगर को बंद करने के निर्णय को यहां शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थीयों के साथ अन्याय करार देते हुए इसे फिर से शुरू करने की मांग की थी। डॉ. बिंदल ने कहा कि 58 विधार्थियों वाले वाला यह स्कूल पिछले 50 सालों से चल रहा था जिस पर कांग्रेस सरकर ने ताला जड़ दिया है। कारगिल शहीद के नाम से चल रहे स्कूल को बंद करके सरकार ने शहीद का अपमान किया। डॉ. बिंदल ने कहा कि इस स्कूल का अपना शनदार भवन है, खेल मैदान, सारी सुविधाएं हैं और बच्चों की बहुत अच्छी संख्या है, उसके बावजूद इस स्कूल को बंद करने के निर्णय से यह सिद्ध होता है कि कांग्रेस सरकार को जन विरोधी हो गई है । उन्होंने सरकार से मांग की कि इस स्कूल को किसी भी सूरत में बंद न किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें