फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: मारपीट मामले को लेकर एसपी सिरमौर को शिकायत देने पहुंचा पीड़ित

Ankesh Dogra Updated Mon, 25 May 2026 12:11 PM IST

बर्मापापड़ी पंचायत के निवासी गौरव गुप्ता पुत्र विरेंद्र ने गांव के ही लोगों को उससे मारपीट कर घायल करने के आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर गौरव गुप्ता ने नाहन आकर पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी और सख्त कार्रवाई की मांग की। मीडिया को संबोधित करते हुए गौरव गुप्ता ने बताया कि परसों देर शाम को वह प्रधान शेर सिंह की दुकान पर सामान लेने गया हुआ था। वहां पर स्थानीय सुखबीर सिंह ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद राय सिंह और दूसरे लोग भी उसे पीटने लगे। वहां मौजूद उप-प्रधान राजेंद्र सिंह, राजकुमार, रोहित, सुमित समेत अन्य लोगों ने उसे छुड़वाया और उसकी जान बचाई। पीड़ित ने बताया कि उससे और उसकी पत्नी के साथ आरोपी पहले भी कई बार मारपीट कर चुका है। पुलिस ने घर आकर उसे समझाया भी था लेकिन वह बाज नहीं आ रहा। पीड़ित ने बताया कि वह कालाअंब थाने में भी शिकायत दे चुका है, उसका पुलिस ने मेडिकल भी करवाया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें