फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: बीआरसीसी कार्यालय में जेबीटी शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर शुरू

नाहन स्थित बीआरसीसी कार्यालय में प्री-प्रायमरी स्कूलों के जेबीटी शिक्षकों की कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का मुख्य केंद्र छोटे बच्चों को बोझमुक्त शिक्षा देना और उनके भीतर रचनात्मक व भावनात्मक विकास को प्रोत्साहित करना है। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को सिखाया जा रहा है कि कैसे खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाया जाए, ताकि वे स्कूल के वातावरण से जुड़ाव महसूस कर सकें। प्री-प्रायमरी के जिला समन्वयक फतेह सिंह पुंडीर ने बताया कि इस शिविर में विशेषज्ञ स्रोत व्यक्ति (Resource Persons) द्वारा कुल 45 जेबीटी शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। पुंडीर ने जोर दिया कि प्रारंभिक अवस्था में बच्चों का सर्वांगीण विकास ही उनके भविष्य की नींव मजबूत करता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें