एनएच-707 शिल्ला के पास काम कर रही निर्माण कंपनी की वजह से टिटियाना मार्ग को खतरा पैदा हो गया है। यह मार्ग कभी भी बंद हो सकता है। निर्माण कंपनी की वजह से ये मार्ग जगह-जगह से टूट गया है। एक साल से ये हालात बने हुए हैं। स्थानीय निवासी मायाराम शर्मा ने जिला प्रशासन, एनएच और लोक निर्माण विभाग से इस मार्ग को अविलंब दुरूस्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से एक दर्जन गांव जुड़े हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मार्ग को जल्द ठीक नहीं किया गया तो ग्रामीणों को निर्माण कंपनी के खिलाफ सड़कों पर उतरना पड़ेगा।