शहर में महाशिवरात्रि पर्व के आयोजन को लेकर 13 फरवरी को भगवान शिव की बारात निकाली जाएगी। रानीताल शिव मंदिर में आयोजित किये जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व के आयोजन को लेकर नवयुवक मंडल रानीताल इन दिनों इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है। नवयुवक मंडल के सदस्यों ने बताया कि 13 फरवरी को शहर में भगवान शिव की बारात निकाली जाएगी। देर शाम को शिव मंदिर में भजन कीर्तन और भंडारे का आयोजन होगा। 14 फरवरी को शाम को भजन संध्या, शिव कथा के साथ भंडारे का आयोजन होगा। महाशिव रात्रि पर्व के दिन सुबह से फलाहार का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने शहर के सभी लोगों से इस आयोजन में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने लोगों से पेड़ पौधों को नुकसान न पहुंचाने और साफ सफाई का ध्यान रखने की अपील भी की है।