नाहन महाविद्यालय में रसायन विज्ञान विभाग के केमिकोस ने मंगलवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की। यह प्रतियोगिता मसालों का छिपा जीवन.., विषय पर आधारित रही। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों से भारतीय मसालों से संबंधित सवाल पूछे गए। यह प्रतियोगिता केमिकोस की समन्वयक डॉ. सलोनी सूद की निगरानी में हुई। बता दें कि कॉलेज में मसालों में छिपा जीवन.., विषय पर साप्ताहिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसका शुभारंभ प्रचार्य डॉ विभव कुमार शुक्ला ने किया था। समन्यक डॉ. सलोनी सूद ने बताया कि इसका समापन 17 सितंबर को होगा। अंतिम दिन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे और अंत में पुरस्कार वितरण समारोह होगा। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।