राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुरला में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। स्कूल में आयोजित शिविर के समापन समारोह में प्रधानाचार्य राजीव कुमार सैनी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद स्वयंसेवी विद्यार्थियों ने मंच से सात दिन हुई गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इसके बाद स्वयंसेवी विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में स्वयंसेवियों से शिविर में सीखी चीजों और किए गए कार्यो को दैनिक जीवन में लाने का आह्वान किया। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी सतिंद्र कौर व मोहन लाल समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे।