जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में एनसीसी कैडेट्स के सर्वांगीण विकास को लेकर विविध शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण गतिविधियां आयोजित की गईं। अग्निशमन विभाग नाहन की टीम की ओर अग्नि सुरक्षा पर व्याख्यान सह प्रदर्शन आयोजित किया गया। इसमें आग लगने की स्थिति में प्राथमिक सावधानियां, अग्निशमन उपकरणों का प्रयोग तथा आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लाइव फायरिंग, शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल, वॉलीबॉल प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, नारा लेखन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।