फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: मोहन सिंह ठाकुर बोले- न समय पर पेंशन और न ही दूसरी देनदारियां दे पाई सरकार

निगम के पेंशनरों को समय पर पेंशन तक नहीं दी जा रही है। इस समय 11 फरवरी हो चुकी है लेकिन पेंशन खाते में नहीं आई है। मीडिया से वार्ता करते हुए एचआरटीसी परिवहन कल्याण मंच की नाहन इकाई के अध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर ने कहा कि उनको महीने के अंत में पेंशन मिल रही है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा 16 का स्केल, तीन प्रतिशत डीए सभी महकमों को दे दिया गया है लेकिन उनको यह भी नसीब नहीं हुआ। तीन साल से मेडिकल भत्ता बिलों का भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। बढ़ती उम्र के चलते एक भी पेंशनर ऐसा नहीं है जो दवाई न खा रहा हो, कई तो गंभीर रूप से बीमार हैं। उनका लाखों रुपये के चिकित्सा भत्ता बिल सरकार के पास लंबित हैं। उन्होंने बताया कि 30 से 35 पेंशनर तो अपने पैसे के इंतजार में स्वर्ग तक सिधार चुके हैं लेकिन किसी के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। सभी पेंशनर तंग आर्थिक हालातों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगे आने वाले दिनों में नहीं मानी तो पूरे प्रदेश के पेंशनर शिमला में 16 फरवरी को विधानसभा का घेराव करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें