फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: विधायक सुखराम चौधरी बोले- बूथ स्तर पर होगा ओबीसी कार्यकर्ता कमेटियों का गठन

अंकेश डोगरा Updated Sun, 07 Dec 2025 02:32 PM IST

भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला सिरमौर की बैठक भाजपा कार्यालय दीप कमल में मोर्चा अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पांवटा साहिब से विधायक सुखराम चौधरी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। सुखराम चौधरी ने भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बैठक में आगामी दिनों में पांवटा साहिब में आयोजित होने वाले ओबीसी मोर्चा सम्मेलन की रणनीति तैयार करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी ने लक्ष्य निर्धारित किया है कि बूथ स्तर पर ओबीसी बहुल क्षेत्र में 10-10 ओबीसी भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठित कर कमेटियों का गठन किया जाए। ताकि पार्टी को और मजबूती प्रदान हो। बैठक में महामंत्री सुभाष चौधरी, विजेंद्र कुमार, प्रदेश सचिव अमन चौधरी, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग समेत मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें