प्रदेश के सबसे पुराने महाविद्यालय में शुमार डॉ वाईएस परमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित हुआ। इसमें नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे हैं मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। अजय सोलंकी ने सभी मेधावी छात्रों को बधाई दी और कहा कि महाविद्यालय में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में छात्रों के मुकाबले छात्राओं ने 80 प्रतिशत पुरस्कार हासिल किए हैं, जिसके लिए महाविद्यालय की बेटियां बधाई की पात्र हैं। उन्होंने कहा इस बात पर भी खुशी जताई कि इस महाविद्यालय में लड़कों की अपेक्षा लड़कियों अधिक संख्या में शिक्षा ग्रहण कर रही है।