ददाहू में प्रवासी बिहारियों ने सोमवार को छठ पूजा के अवसर गिरी नदी में पूजा अर्चना की। उल्लेखनीय है कि बिहार निवासी बजुर्ग कैलाश नाथ का एक परिवार वर्षों से ददाहू में रह रहा है, जो मेहनत मजदूरी करके अपना गुजर बसर करता है। सोमवार को परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ मिलकर श्रद्धाभाव, जोश व उत्साह के साथ अपने घर से लेकर गिरी नदी तक दंडवत करते हुए छठ पूजा की सामग्री को गिरी नदी तक पहुंचाया। ददाहू में गिरी नदी किनारे पहली बार हुई छठ पूजा से क्षेत्र के लोग काफी प्रभावित हुए। स्थानीय लोगों ने कैलाश नाथ के परिवार को छठ पूजा की बधाई दी।