फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: मायाराम शर्मा बोले- सरकारी स्कूलों में बच्चों को दी जा रही हर सुविधा

राजकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक पाठशाला प्रेम नगर में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं ई संवाद बैठक का आयोजन किया गया। इसमें प्रभारी मायाराम शर्मा ने अभिभावकों को सरकार और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। मायाराम शर्मा ने बताया कि सरकारी और विभाग स्कूलों में बच्चों को हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवा रही है। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अगले सत्र में नामांकन वृद्धि के लिए अभी से प्रयास करने का आह्वान किया। प्राथमिक विद्यालय के अध्यापिका सृष्टि शर्मा ने पहली से पांचवी कक्षा तक के बच्चों का रिजल्ट सुनाया। इस अवसर पर माध्यमिक पाठशाला के प्रभारी भविंद्र सिंह समेत अभिभावक, स्कूल स्टॉफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें