फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: शहीद के परिजनों और पूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित

एकल अभियान भाग सिरमौर अंचल राजगढ़ ने राष्ट्र सेवा में समर्पित शहीद परिवारों और सेवानिवृत्त सैनिकों के सम्मान में एक भव्य एवं गरिमामय समारोह शनिवार को राजगढ़ स्थित राधाकृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने शहीद परिवारों और पूर्व सैनिकों के योगदान को राष्ट्र की अमूल्य धरोहर बताया। कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2019 में हुए पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के वीर जवानों को विशेष श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा के दौरान शहीदों के बलिदान को याद करते हुए यह संकल्प लिया गया कि राष्ट्र की अखंडता, सुरक्षा और सम्मान के लिए समाज सदैव एकजुट रहेगा। इस दौरान शहीद परिवारों तथा सेवानिवृत्त सैनिकों को तिरंगा पटका, शॉल, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। एकल विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं कार्यकर्ताओं की ओर से प्रस्तुत देशभक्ति गीत, प्रेरणादायक भाषण, लघु नाटक और लोकनृत्य कार्यक्रम का आकर्षण केंद्र रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें