नाहन शहर के मुख्य बाजार बड़ा चौक में रविवार को खेड़ा महाराज समिति की ओर से प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान दलिया का प्रसाद बांटा गया। करीब 250 लोगों ने खेड़ा महाराज का प्रसाद ग्रहण किया। बता दें कि नगर खेड़ा मंदिर समिति छह साल से यहां भंडारे का आयोजन कर रही है। समिति पदाधिकारी एवं सदस्य सौरभ बत्रा ने बताया कि हर रविवार को समिति से जुड़े पदाधिकारी और सदस्य यहां भंडारे का प्रसाद वितरित करते हैं। कभी यहां कड़ी चावल तो कभी हलवा, खीर, मीठे चावल, खिचड़ी श्रद्धालुओं को वितरित की जाती है।