सरकार ने प्राथमिक शिक्षा को कलस्टर प्रणाली बनाकर प्रधानाचार्य के अधीन किया किया। इसे हम किसी भी कीमत पर न स्वीकार करेंगे और न ही बर्दाश्त करेंगे। नाहन में प्रेसवार्ता के दौरान ये बात प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान जय प्रकाश शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि हमें अपना भविष्य अधर में लटकता दिखाई दे रहा है। सरकार की भी इसमें साफ मंशा दिख रही है। उसकी मंशा सीएचटी और बीओ के पद खत्म करने की है। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में आग्रह रैली निकालकर सरकार से कलस्टर प्रणाली को वापस लेने की मांग की गई है। यदि मांग पूरी नहीं हुई तो ये आग्रह रैली, आक्रोश रैली में भी बदल सकती है।