सिल्वर बेल्स स्कूल नाहन में शनिवार को पांचवी से आठवी तक के विद्यार्थियों ने तंबाकू निषेद्ध दिवस पर इंटरहाउस स्किट प्रतियोगिता का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने स्किट के जरिये सभी को नशे के दुष्परिणामों से अवगत करवाते हुए इससे दूर रहने का आह्वान किया। यह प्रतियोगिता स्कूल के सभी चारों सदनों के विद्यार्थियों के बीच हुई। सभी सदनों से जुड़े विद्यार्थियों ने अपने अभिनय और प्रेरक संदेश से सभी का दिल जीता। विद्यार्थियों ने स्किट के जरिये सरकार से तंबाकू और दूसरे नशीले पदार्थो की उपलब्धता पर भी सख्ती बरतने की मांग की। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने भविष्य में तंबाकू या दूसरे किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करने की शपथ भी ली। प्रतियोगिता में मार्स हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें कक्षा पांचवी से लव्यांश व काव्यांशी, कक्षा छठी से सिमरबीर, त्रिशा व शानवी, कक्षा सातवीं से नविका, निशिका व इनाया और कक्षा आठवीं से भव्या, प्रतीक व शिवेश शामिल रहे। वीनस हाउस ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसमें कक्षा पांचवी से वेदांश व आरिश, कक्षा छठी से मृणालनी व कोमल, कक्षा सातवीं से वंशिका, आरुष, अयान व आरोही और कक्षा आठवीं से शिवांग शामिल रहे। इसके अलावा नेप्च्यून हाउस और जुपिटर हाउस को उनके सराहनीय प्रयासों के लिए सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। नेप्च्यून हाउस में रुत्वी, देवांशी, आदिश , मेघा, आनवी, सुकृत, दक्षिता, छवि, अराध्य, श्रेयसी व मनजोत शामिल रहे। जबकि जुपिटर हाउस की ओर से चेष्टा, सार्थक, सानवी, शिवांश, वर्तिका, युवल, अवंतिका व सोफिया शामिल रहे।