चालक परिचालक यूनियन की नाहन इकाई ने रविवार को मुख्य बस अड्डा परिसर में गेट मीटिंग की। इस दौरान अपनी मांगो को लेकर यूनियन के सदस्यों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। चालक यूनियन के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकर लगातर चालकों और परिचालकों की समस्याओं को अनसुना कर रही है। उन्होंने बताया कि चालकों-परिचालकों का लाखों रुपये का ओवर टाइम लंबित है। उन्होंने कहा कि 30 जुलाई तक शांतिपूर्ण तरीके से गेट मीटिंग की जाएगी। इसके पश्चात 1 अगस्त से सभी चालक परिचालक 8 घंटे ही सेवाएं देंगे।