फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: डॉ. राजीव बिंदल बोले- धर्मशाला में 4 दिसंबर को कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ होगा प्रदर्शन

अंकेश डोगरा Updated Mon, 01 Dec 2025 03:47 PM IST

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि 4 दिसंबर को धर्मशाला के जोरावर सिंह स्टेडियम में कांग्रेस सरकार के 3 साल के कुशासन, व्यवस्था पतन और झूठे वादों के खिलाफ एक विशाल ऐतिहासिक जनप्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन प्रदेश की पीड़ित जनता की आवाज बनेगा और इसी दिन से प्रदेश में सरकार परिवर्तन की हुंकार भरी जाएगी। उन्होंने कहा कि 2022 में कांग्रेस सरकार झूठी गारंटियों के दम पर सत्ता में आई थी, लेकिन तीन वर्षों में इस सरकार ने केवल जनता को ठगने का काम किया। आज स्थिति यह है कि युवा बेरोजगार है, बहनें ठगी गई हैं, महंगाई चरम पर है और प्रदेश में माफिया राज अपने चरम पर पहुंच चुका है। जनता अब इस सरकार से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है और उसे बदलने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा किया गया। 28 लाख बहनों से 1500 रुपये की गारंटी के नाम पर जो डाका डाला गया, वह किसी से छिपा नहीं है। बिजली की 300 यूनिट फ्री देने का वादा किया गया था, लेकिन उल्टा बिजली के दाम बढ़ा दिए गए। कांग्रेस सरकार ने तीन वर्षों में केवल जनता को भ्रमित करने, झूठे आश्वासन देने और समय गंवाने का काम किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें