फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: डॉ. राजीव बिंदल बोले- प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन नहीं, व्यवस्थाओं का हो रहा पतन

वर्तमान प्रदेश सरकार तीन वर्ष पूर्ण होने पर असहाय प्रतीत हो रही है। अपने इस कार्यकाल में सरकार ने एक भी जन कल्याणकारी योजना शुरू नहीं की है। प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन नहीं बल्कि व्यवस्थाओं का पतन हो रहा है। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि हिमकेयर योजना का लाभ लाखों प्रदेशवासियों को मिल रहा था, उस लाभ से वंचित करने के बाद भी यह सरकार कोई नई योजना नहीं ला पाई। आयुष्मान भारत केंद्र सरकार की योजना है उसका लाभ भी हिमाचल के जनमानस को नहीं मिल रहा है। हिमाचल का मरीज दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह पटरी से उतर गई है। डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश का बेरोजगार जो इस उम्मीद में था कि पहली कैबिनेट में एक लाख सरकारी नौकरी और 5 लाख रोजगार मिलेंगे। तीन वर्ष बाद भी न उसे नौकरी मिली और न ही रोजगार मिला। महिलाओं के उत्थान, गरीबों के कल्याण के लिए भी कोई योजना शुरू नहीं की। उन्होंने कहा कि सरकार ने केवल संस्थानों को बंद करने की योजना ही शुरू की है। मेडिकल कॉलेज नाहन के नए भवन निर्माण के लिए कमेटी के गठन पर पूछे गए सवाल पर डॉ. बिंदल ने कहा कि सरकारी स्तर पर जब किसी कार्य को लटकाना होता है तो उसके लिए इस तरह की कमेटियों का गठन किया जाता है। पहले कमेटी बनेगी, फिर विस्तार होगा। इतने में समय बीत जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने सिरमौर के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा से वंचित कर दिया है। इस अवसर पर मनीष चौहान, विक्रम वर्मा, संजय पुंडीर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें