फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: डॉ. मोनीषा अग्रवाल बोलीं- खंड धगेड़ा में 12050 बच्चों को पिलाई जा रही पोलियो की दवा

पल्स पोलिया प्रतिरक्षण अभियान के अंतर्गत रविवार को सिरमौर जिले के विभिन्न पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष के बच्चो को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। जिला मुख्यालय नाहन के कैंट स्कूल में इसका शुभारंभ खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने किया। इस मौके पर बीएमओ ने बताया कि खंड धगेड़ा में 12050 बच्चों को पिलाई जा रही है। इसके लिए 98 बूथ स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आज छूटे बच्चों को 22 और 23 दिसंबर को घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज नाहन, बड़ा चौक, नया बाजार और शहर के अन्य स्थानों पर स्थापित बूथों पर भी दवाई पिलाई जा रही है। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निसार अहमद, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बलजीत नेगी, स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर, बीपीएम रोहित व अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आर्शा कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें