जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन में जिला स्तरीय रंगोत्सव प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय में कार्यरत ओएसडी अनुपम गुप्ता ने की। इस दौरान जिला के सभी खंडों से आए विद्यार्थियों ने फोक डाांस, रंगोली, कैलीग्राफी और चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। मीडिया प्रभारी मुनेश शर्मा ने बताया कि सराहां शिक्षा खंड से वंशिका व इतिका, खोड़ोवाला खंड के मानपुर देवड़ा स्कूल से निषिका व महिमा तोमर ने फोक डांस की शानदार प्रस्तुति देकर तालियां बटोरीं। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य हिमांशु भारद्वाज, एकता शर्मा, डॉ ईश्वर राही, अरूण शर्मा समेत विभिन्न शिक्षा खंडों से आए शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।