चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन जिला सिरमौर के मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। दर्शनों के लिए श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों में पहुंचे। दिनभर मंदिरों में श्रद्धालुओं की कत्तारें लगी रही। प्रसिद्ध मंदिरों में स्थानीय लोगों सहित सीमावर्ती हरियाणा व आसपास के राज्यों से दर्शनों के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जिले के प्रसिद्ध महामाया माता बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में भी शुक्रवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें दर्शनों के लिए लगी रही।