स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला सिरमौर की मासिक समीक्षा बैठक गुरुवार को नाहन में हुई। इसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमिताभ जैन ने की। इस दौरान जिले में चल रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी वित्त वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों पर मंथन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमिताभ जैन ने बैठक में उपस्थित खंड चिकित्सा अधिकारियों, चिकित्सा अधिकारियों व अन्य विभागीय कर्मचारियों को स्वास्थ्य योजनाओं के कार्यान्वयन और गर्मियों के मौसम में होने वाले रोगों से निपटने संबंधी सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।