फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने रविवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र की हरिपुरखोल पंचायत के ग्राम जामनीघाट व झीलबंका बाड़ा में भारी बरसात के कारण आई आपदा से प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और आपदा प्रभावित परिवारों का दुख बांटा। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक शासन प्रणाली में जनता पर जब भी कोई मुसीबत आती है तो सर्वप्रथम चुने हुए जन प्रतिनिधियों और सरकार का फर्ज है कि वह जनता का सहयोग करे। लेकिन प्रदेश देख रहा है कि आपदा की इस घड़ी में कांग्रेस के चुने हुए जनप्रतिनिधि और सरकार दोनों ही जनता की अपेक्षा पर खरा नहीं उतर रहे हैं। गौरतलब है कि इन गांवों के किसानों की कई बीघा में लगी मक्की और धान की फसलों के अलावा आशियानों को भी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें