केंद्र की मोदी सरकार ने हिमाचल के विकास के लिए साढ़े तीन सालों में अथाह धन उपलब्ध करवाया है। अब, केंद्र सरकार ने हिमाचल के विकास के लिए 3920 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की है। जो करीब-करीब चार हजार करोड़ बैठती है। नाहन में प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि इसके लिए वह मोदी सरकार के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार केंद्र सरकार से मिले धन का लगातार दुरूपयोग कर रही है। इसके कारण ही विकास प्रभावित हो रहे हैं। डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार को चाहिए कि वह विधानसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पारित करे और धन के लिए केंद्र सरकार का आभार प्रकट करे।