फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: आरएएमपी और इंडस्ट्री 4.0 तकनीकों पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

अंकेश डोगरा Updated Fri, 14 Nov 2025 06:32 PM IST

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में रेजिंग एंड एक्सीलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (आरएएमपी) पहल के तहत शुक्रवार को उद्योग विभाग के तत्वाधान में एक जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें स्थानीय उद्यमियों और उद्योग प्रतिनिधियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उद्योग केंद्र नाहन के महाप्रबंधक रचित शर्मा ने की। सीईएल के विशेषज्ञ इलिया रजा ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, मशीन लर्निंग, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, क्लाउड कंप्यूटिंग, ईआरपी और सीआरएम सिस्टम जैसी आधुनिक डिजिटल तकनीकें एमएसएमई इकाइयों को अपने संचालन को आधुनिक बनाने, उत्पाद की गुणवत्ता सुधारने और लागत कम करने में कैसे मदद कर सकती हैं। केंद्र सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा समर्थित आरएएमपी पहल का उद्देश्य एमएसएमई इकोसिस्टम को मजबूत करना, तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा देना और उद्यमों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के योग्य बनाना है। सेशन में प्रदेश की उद्योग इकाइयों को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए उपलब्ध विभिन्न योजनाओं, टूलकिट और सहायता तंत्रों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र नाहन के महाप्रबंधक रचित शर्मा ने कहा कि बदलते औद्योगिक परिदृश्य में एमएसएमई को स्मार्ट तकनीकों को अपनाना बेहद आवश्यक हो गया है। उन्होंने उद्यमियों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और इस तरह के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे भविष्य के लिए अधिक सक्षम और सक्षम बन सकें। इस मौके पर लघु उद्योग भारती (फार्मा विंग) कालाअंब के अध्यक्ष संजय सिंगला, सीएस पुष्करना, चैम्बर ऑफ कॉमर्स कालाअंब के सदस्य विक्रम चिकारा सहित विभिन्न उद्यमी संगठनों के प्रतिनिधि और उद्योग विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें