फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: नाहन में सशस्त सेना भूतपूर्व सैनिक दिवस का आयोजन

सैनिक कल्याण बोर्ड ने बुधवार को नाहन कार्यालय में सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम किया। इसमें बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक व उनके आश्रित मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भूतपूर्व सैनिकों को उनके लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही उनकी समस्याओं पर भी मंथन कर हल किया गया। उपनिदेशक सैनिक कल्याण बोर्ड सिरमौर दीपक धवन ने बताया कि हर साल 14 जनवरी को देशभर में सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य भूतपूर्व सैनिकों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देना और वर्तमान व भूतपूर्व सैनिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहता है। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी 1953 को भारत के पहले फील्ड मार्शल जनरल केएम करियप्पा सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी स्मृति में यह दिवस हर वर्ष, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। नाहन में हुए कार्यक्रम के दौरान सैनिक कल्याण बोर्ड द्वारा भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। भूतपूर्व सैनिकों से जुड़ी पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य प्रशासनिक समस्याओं पर भी चर्चा की गई, ताकि उनका समय पर समाधान किया जा सके। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिकों ने अपने अनुभव भी अन्य सैनिकों के साथ सांझा किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें