ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र कालीस्थान मंदिर में रविवार को विशालकाय घंटा स्थापित किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। विधि-विधान से पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के बीच घंटे को मंदिर प्रांगण में स्थापित किया गया। यह विशेष धातु से निर्मित है और इसे मंदिर के मुख्य द्वार पर लगाया गया है। इस दौरान मंदिर कमेटी के पदाधिकारी व लोग मौजूद रहे।