फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर : हरिपुरधार-कुपवी मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आए दो वाहन

अंकेश डोगरा Updated Sun, 13 Jul 2025 03:40 PM IST

सिरमौर जिले के हरिपुरधार में भूस्खलन से हरिपुरधार-कुपवी मार्ग करीब छह घंटे बंद रहा। मलबे के चपेट में सड़क के किनारे दो वाहन भी आए, जो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात्रि हरिपुरधार से माता भंगायणी मंदिर को जाने वाली सड़क पर जलशक्ति विभाग कार्यालय के आगे का डंगा ढह गया। यह मलब सड़क पर आग गिरा। इसकी चपेट में दो वाहन आए। वहीं जल शक्ति विभाग के कार्यालय की सुरक्षा दीवार भी इसकी चपेट में आ गई। रात का समय होने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही नहीं थी। ऐसे में बड़ा हासदा बच गया। रविवार सुबह सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। करीब छह घंटे तक सड़क बंद रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें