तिब्बती महिला स्वतंत्रता विद्रोह की 67वीं वर्षगांठ के अवसर पर पावंटा साहिब में जोरदार रोष रैली निकाली गई। तिब्बती महिला संघ (सेंट्रल) के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में महिलाओं ने चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संघ ने कहा कि 1959 में चीन की ओर से तिब्बत पर किए गए अवैध कब्जे और दमनकारी नीतियों के खिलाफ आज भी उनका संघर्ष जारी है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि तिब्बत में सांस्कृतिक पहचान मिटाने की कोशिश की जा रही है और लेखकों व कलाकारों को जेल में डाला जा रहा है। रैली के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तिब्बत मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान के लिए हस्तक्षेप करने की अपील की गई।