फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: नाहन कॉलेज में विद्यार्थियों ने रैली निकाल नशे के खिलाफ दिया जागरूकता का संदेश

डॉ. वाईएस परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन में नशामुक्त भारत अभियान के तहत विकसित भारत की पहचान विषय पर पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अंकित, बीए द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान हासिल किया। एकता, बीए तृतीय वर्ष दूसरे और सिमरन कश्यप, बीए द्वितीय वर्ष तीसरे स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार यशिका, बीएससी प्रथम वर्ष और पारिक्षित, बीए प्रथम वर्ष को दिया गया। वहीं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में समीक्षा, बीए प्रथम वर्ष ने प्रथम, प्रीतिका, बीए द्वितीय वर्ष ने द्वितीय और प्रियंका, बीए द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान जागरूकता रैली निकाली गई। रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर अरुणा मार्ग होते हुए स्थानीय बाजार तक पहुंची। इसमें करीब 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने पोस्टर और बैनर के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूक किया। प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से नशा मुक्ति के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया। एंटी ड्रग सेल के संयोजक प्रो. भारती सहित सेल के सदस्यों डॉ. पंकज, प्रो. सुदेश कुमार, प्रो. विनोद, प्रो. दीपिका और प्रो. दिग्विजय ने प्रतियोगिताओं एवं रैली के आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें