भगवान श्री परशुराम की जन्मभूमि रेणुकाजी तीर्थ में परशुराम जयंती समारोह बुधवार को श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। रेणुका विकास बोर्ड के सौजन्य से मंदिर परिसर में आयोजित हवन-यज्ञ में रेणुका विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार सीईओ भरत सिंह ठाकुर, मित्र सिंह तोमर, रविंद्र गुप्ता व इन्द्रप्रकाश गोयल सहित बोर्ड से जुड़े सदस्यों व श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में पूर्णाहुति प्रदान की।